शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एसपी बंगले के सामने 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही एक लोडिंग ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक पर सवार कपिल शर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लोडिंग की टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज धमाके साथ बाइक उछल कर सड़क के उस पार गिर गई। भीषण धमाके की आवाज सुनकर एसपी बगले में तैनात स्टाफ सहम गया और बगले से बाहर निकल कर देखा तो वहां युवक मृत पड़ा था और लोडिंग व बाइक क्षतिग्रस्त थी। लोडिंग का चालक पुलिस को देखकर वहां से फरार हो गया। एसपी बगले से कोतवाली पुलिस को सूचना मिली तो टीआई सुनील खेमरिया मौके पर ही पहुंच गए, जिन्होंने मृतक के शव को उठाया और डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने परीक्षण करने के बाद कपिल के मृत होने की पुष्टि की। जिसका आज सुबह पीएम कराया गया और शव को परिजनों सुर्पुदृ कर वाहन चालक के खिलाफ धारा २७९, ३३७, ३०४ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
३५ वर्षीय कपिल शर्मा पुत्र दामोदर प्रसाद शर्मा निवासी सेवड़ा थाना सुभाषपुरा का रहने वाला था जो अपने बच्चो को पढ़ाने के लिए शिवपुरी गांधी कॉलोनी में रहता था। बीती रात वह किसी काम से अपने घर से निकल कर पोहरी बस स्टैंड की ओर जा रहा था इसी दौरान एसपी बंगला के सामने पोहरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार अशोक लीलैंड की लोडिंग वाहन ने कपिल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वहां तेज धमाके की आवाज से आस-पास के लोग सहम गए। वहीं बाइक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार कपिल की मौके पर ही मौत हो गई।
शराब कंपनी का है लोडिंग वाहन, चालक था नशे में धुत्त
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लोडिंग किसी शराब कंपनी में अटैच है, जिससे शराब परिवहन करने का कार्य किया जाता है। रात्रि में पोहरी की ओर से लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी ०७ जीए ३८६५ शिवपुरी की ओर आ रही थी। बताया जाता है कि उस समय लोडिंग की रफ्तार करीब १०० किमी प्रतिघंटे की थी और वाहन चलाने वाला शराब के नशे में धुत्त था। और इसी कारण यह दुर्घटना घटित हो गई। वाहन परिवहन विभाग में किसी रोहित राय पुत्र हरिशंकर राय निवासी ग्वालियर के नाम रजिस्टर्ड है।







