शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव के पास एक टैक्टर अनियिंत्रित होकर पलट गया जिसमें टेक्टर चालक दीपू उर्फ दीपक पुत्र प्रकाश सौलंकी निवासी श्यामपुर और टैक्टर में बैठे घनश्याम पुत्र जगन्नाथ बाथम निवासी जैतपुर सहित रामदयाल पुत्र कुंजा कुशवाह निवासी श्यामपुर की मौत हो गई। मृतकों के शवों का पीएम करा कर शव परिजनों के सुपुद्र्र कर दिए। वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना प्रांरभ कर दी।जानकारी के अनुसार दीपू उर्फ दीपक पुत्र प्रकाश सौलंकी टैक्टर लेकर गांव से बाहर जा रहा था उसके साथ घनश्याम बाथम और रामदयाल कुशवाह भी टैक्टर में बैठे हुए थे। जैसे ही टैक्टर नरवर से सागौली रोड पर आया तभी मार्ग सकरा होने के कारण टैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में दीपक सौलंकी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि घनश्याम बाथम और रामदयाल कुशवाह की टैक्टर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां मृतकों के शव को पीएम हाऊस भेजा। वहीं घायल दीपक को अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां इलाज के दौरान रात्रि में दीपक ने दम तोड़ दिया।
टैक्टर पलटने से तीन की मौत
0
6:26 pm

Tags