शिवपुरी। बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र में एक स्वीपर द्वारा एप्रिन पहनकर मरीज का उपचार करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में शिवपुरी सीएमएचओ डॉ पवन जैन ने आउट सोर्स से रखे गए स्वीपर को हटाने के निर्देश देकर कार्रवाई की औपचारिकता पूर्ण कर ली है। हालांकि इस कार्यवाही में उन डॉक्टरों और नर्सों को कार्रवाई की आंच से दूर रखा गया है। जिनके सानिध्य में यह स्वीपर और वार्ड बाय उपचार कर रहा था। हालांकि इस मामले में जांच अभी जारी है।गौरतलब है कि हरिज्ञान जाटव नाम का एक युवक धैरिया से बैराड़ आ रहा था उसी समय वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण वह घायल हो गया। हरिज्ञान को उपचार के लिए बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. नरेंद्र वर्मा की ड्यूटी थी। इसके बाबजूद घायल को उपचार वहां के स्वीपर भरत वाल्मिकी ने प्रदान किया। डॉक्टर अस्पताल में मौजूद होने के बाबजूद भी घायल को उपचार देने के लिए नहीं आया। स्वीपर ने एप्रेन पहनी हुई थी और उसी ने मरीज को टांके लगाए। इसका वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद 7 नवंवर को शिवपुरी सीएमएचओ डॉ. पवन जैन ने स्वीपर को हटाए जाने के निर्देश जारी कर कार्रवाई की खानापूर्ति कर ली है। उन लापरवाह डॉक्टर और नर्सिंग को नोटिस तक जारी नहीं किया गया जिनके सानिध्य में यह स्वीपर घायलों को उपचार दे रहा था।
एप्रिन पहनकर घायल का इलाज करने वाले स्वीपर को हटाया, डॉक्टरों और नर्सों पर नहीं हुई कोई कार्यवाही
0
6:21 pm

Tags