शिवपुरी। जिला परियोजना समन्वयक अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तरीय प्रा.वि./मा.वि./ईपीईएस के प्रा.अ./प्रभारी प्र.अ. को एक समीक्षा बैठक का आयोजन सी.एम.राईज स्कूनल कोलारस में आयोजित की गई । इस बैठक में 287 स्कूलों के प्र.अ. द्वारा भाग लिया । बी.आर.सी.सी. हरिशरण शर्मा द्वारा सभी बिन्दुओं एफ एल एन , एमडीएम आईव्हीआरएस , चेटबोट , ऑनलाइन प्रशिक्षण , ऑनलाइन हाजरी इत्यादि पर चर्चा की गई समीक्षा बैठक में तकनीकी
जानकारी एवं समस्याओ के विषय में एम.आई.एस. कॉर्डीनेटर बृजेश गोलिया द्वारा समझाया गया उन्होनें बताया की आईव्हीआरएस पर इंट्री , शिक्षक हाजरी,छात्र हाजरी, छात्रवृत्ति , ऑनलाइन प्रशिक्षण आदि पर शत प्रतिशत उपलव्धि के साथ रैंकिंग में सुधार कैसे हो सकता है। बी.ए.सी. राजकुमार दोहरे ने नव साक्षरता, सी.एम.हेल्पतलाईन, एम.डी.एम. , विसुनलाल जाटव ने ओलंपियाड , सीडब्ल्यूएसएन पर दामोदर प्रसाद वर्मा , एम.एल.चौधरी ने एफएलएन , दीपक भागोरिया द्वारा शिफ्ट चैट वोर्ड , अंग्रजी ओलंपियाड , नवोदय विद्यालय में प्रवेश के बारे में चर्चा की गई विशेष सहयोग श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तीव, आशीष जाटव ,राकेश कुमार जाटव , अभिनाश भार्गव , अमर सिंह एवं कमरलाल कुशवाह का रहा।








