कोलारस पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम संपन्न
0
10:59 pm
शिवपुरी। कोलारस के जाने-माने विद्यालय कोलारस पब्लिक स्कूल में आज वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह रघुवंशी विधायक कोलारस, विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका शिवहरे नगर पारिषद अध्यक्ष कोलारस रहीं। कार्यक्रम में नर्सरी कक्षा सीनियर कक्षाओं तक के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी। इन में रामायण , शिव तांडव नृत्य , हरियाणवी नृत्य, ऑनलाइन कक्षाओं पर आधारित ड्रामा , स्वच्छ भारत और नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम सभी दर्शकों द्वारा सराहे गए। विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधायक श्री रघुवंशी ने विद्यालय द्वारा शिक्षा क्षेत्र में नवाचार की सराहना करते हुए प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका शिवहरे ने छात्र-छात्राओं से अपने गुरु, माता पिता के सम्मान करने की बात कहते हुए कार्यक्रम प्रस्तुति की सराहना की। विद्यालय संचालक अनिल ठाकुर एवं प्राचार्य कृष्ण मोहन शर्मा ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया और अभिभावकों का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
Tags








