शिवपुरी। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा जिलामंत्री एवं बस ऑपरेटर मुकेश सिंह चौहान द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, कलेक्टर अक्षय सिंह कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, संजय कुशवाह, रणवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे। स्वास्थ्य शिविर में बस चालक, ऑटो चालक आदि वाहन चालकों के नेत्रों का परीक्षण कराया, साथ ही बीपी और सुगर की भी जांच कराई गईं। वाहन चालकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरुक मुकेश सिंह चौहान की इस पहल की मुख्य अतिथियों द्वारा सराहना की। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिन पर मुकेश चौहान ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
0
10:57 pm

Tags