शिवपुरी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुदीप पाठक ने शिवपुरी के डॉ. नीतेश शर्मा को जिला कांग्रेस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया है कि इस पद के लिए आपको घोषणा करते हुए हमें प्रसन्नता हो रही है, साथ ही आशा व्यक्त करते हुए लिखा है कि आप कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी के सपने को साकार करने के लिए आपको अपने साथी सहयोगी और समाज के बीच कांग्रेस की पहुंच बढ़ाने के लिए काम करेंगे। डॉ. शर्मा ने अपनी इस नियुक्ति पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुदीप पाठक सहित वरिष्ठों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा मुझ पर जो विश्वास और भरोसा जताया है मैं हमेशा उसे बनाए रखूंगा और अपनी जिम्मेदारी का बखूबी से निर्वहन करूंगा। डॉ. शर्मा की इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं सहित उनके शुभचिंतकों ने बधाईयां प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
डॉ. नीतेश शर्मा बने कांग्रेस स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, बधाईयां का लगा तांता
0
9:39 pm

Tags