Breaking Ticker

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अमर शर्मा के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की



शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया बुधवार को शिवपुरी भ्रमण पर आयीं। उन्होंने वीर सपूत अमर शर्मा के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। शहीद की पत्नी से मुलाकात की। अभी हाल ही में लद्दाख में ड्यूटी के दौरान अमर शर्मा की मृत्यु हो गयी थी। अमर शर्मा शिवपुरी के रहने वाले हैं और सियाचिन में ड्यूटी पर तैनात थे। इस मौके पर राज्य मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गौतम, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पु.शि. मंडल अध्यक्ष केपी परमार, नगर महामंत्री गिर्राज शर्मा, रीतेश जैन, निज सचिव राजेन्द्र शिवहरे, कप्तान यादव, केदार सिंह गोलिया, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, दिनेश रावत, गूगरीपुरा सरपंच रघुवीर रावत, मोनसिंह परिहार आदि मौजूद रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit