सड़क हादसे में जीजा-साले की दर्दनांक मौत
0
9:47 pm
शिवपुरी- जिले के खनियाधांना थाना क्षेत्र के पिछोर रोड पर बुधना नदी के पास एक बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई है। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन को घटना स्थल पर छोड़ कर फरार हो गया। खनियाधांना पुलिस ने बोलेरो वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ईसागढ़ निवासी राजपाल गुर्जर पुत्र मुनीराम गुर्जर और अपने साले जनमत सिंह पुत्र तुलसीराम गुर्जर के साथ बाइक से पिछोर के देवगढ़ में तेरहवीं में शामिल होने रविवार को पहुंचे थे। आज सुबह वापस ईसागढ़ के लिए रवाना हुए थे। वह बाइक से बुधना नदी के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खनियाधांना पुलिस ने दोनों युवकों को खनियाधांना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए भेज मामला दर्ज कर लिया है।
Tags







