शिवपुरी। नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी एवं पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार के नेतृत्व में संयुक्त रूप से अस्पताल चौराहे पर सौम्या मेडीकल के सामने दोनों ही मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस का जोशीला
स्वागत किया गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों का आइस्क्रीम बांटने के साथ-साथ फूल बरसा कर स्वागत किया गया। इस दौरान डीजे पर भगवान राम की धुनों पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस मौके पर भाजपा नेता संजय गौतम, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार, पूर्व नगर महामंत्री हरिओम राठौर बतासे वाले, नगर महामंत्री गिर्राज शर्मा, निर्देश गोयल, अरविंद ठाकुर, प्रतीक शर्मा नानू, राजकुमार शर्मा, केबी शर्मा लालू, केदार सिंह गोलिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।











