Breaking Ticker

नागरिकों की समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण करने के लिए दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव सम्मानित


शिवपुरी। जिले का दिनारा थाना उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा से जुड़ा हुआ है ऐसी स्थिति में यहां पर पुलिस के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में थाना प्रभारी के कंधों पर अपने थाना क्षेत्र के अतिरिक्त दो राज्यों के बॉर्डर की स्थिति को संभालने की जिम्मेदारी होती है जिसे दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव बखूबी से निभा रहे हैं। श्री भार्गव दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नागरिकों की पुलिस संबंधी समस्याओं का निराकरण प्रमुखता से करते हैं, वहीं सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज समस्याओं का निराकरण भी बड़ी रुचि के साथ करते हैं। उनके द्वारा सहजता के साथ शिकायकर्ता की समस्या को समझकर निराकरण करने को पहली प्राथमिकता दी जाती है। इसी का परिणाम है कि दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव को जिला मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सबसे अधिक सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का निराकरण करने के लिए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा सम्मानित करते हुए बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit