Breaking Ticker

बेहतर पुलिसिंग के लिए थनरा चौकी प्रभारी सतीश जयंत सम्मानित


शिवपुरी। राष्ट्रीय पर्वों के मौकों पर पुलिस विभाग द्वारा अच्छी पुलिसिंग करने वाले अपने कर्तव्यनिष्ठ टीआई, एसआई, एएसआई सहित स्टाफ को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में बेहतर पुलिसिंग से वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाले थनरा चौकी प्रभारी सतीश सिंह जयंत को जिला मुख्यालय शिवपुरी पर आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री जयंत ने विभिन्न अपराधों को अंजाम देकर फरार चल रहे स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध शराब पर भी काफी हद तक अंकुश लगाया। इस दौरान प्रकरणों में न के वल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बल्कि उनके कब्जे से अवैध शराब भी जब्त की गई। विभाग द्वारा इन्हीं सब बेहतर परिणामों के चलते थनरा चौकी प्रभारी श्री जयंत को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit