सीएमओ जाटव ने व्यापारियों से की अपील, बोले- आपको भी जागरूक होकर सफाई में योगदान देना होगा
शिवपुरी/कोलारस। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 अंतर्गत स्वच्छ प्रतिष्ठान अभियान हेतु व्यापारीयों को दुकानों से निकलने वाले सुख एवं गीले कचरे को अलग-अलग डस्टबीन में रखे जाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी एवं प्रशासक नगर परिषद कोलारस बृज बिहारी श्रीवास्तव के द्वारा गीले कचरे से होम कम्पोस्टिंग बनाने एवं पालिथन का उपयोग बंद करने हेतु आम नागरिकों से अनुरोध किया। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के धर्मेंद्र पल्लन जैन के द्वारा व्यापारीयों से दुकान से निकलने वाले कचरे को प्रतिदिन परिषद की कचरे गाड़ी में डालने का अनुरोध किया। सीएमओ महेशचंद्र जाटव ने उपस्थित व्यवसाईयों से कहा कि जब तक स्वच्छता की गतिविधियों में आपकी भागीदारी नहीं होगी, प्रशासन अधिक कुछ नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम व्यवस्था दे सकते हैं, संसाधन उपलब्ध करा सकते हैं, लेकिन आपको भी जागरूक होकर सफाई में योगदान देना होगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी एवं प्रशासक नगर परिषद कोलारस बृज विहारी श्रीवास्तव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेश चंद्र जाटव, धर्मेंद्र जैन स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नगर परिषद कोलारस, हर्षित गुप्ता सब इंजीनियर, विष्णु भदकारिया प्रभारी कार्यालय अधीक्षक एवं व्यापारी गण एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।






