कोलारस। शहीद दिवस के मौके पर कोलारस में बस स्टैंड पर प्रशासन, पुलिस व आम नागरिकों द्वारा सुबह 11.00 बजे देश की आजादी में बलिदान देने वाले शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रशासन के अमले की ओर से अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं प्रशासक नगर परिषद कोलारस बृज बिहारी श्रीवास्तव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेश चंद्र जाटव, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक नगर परिषद विष्णु कुमार भदकारिया, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर धर्मेंद्र जैन ,कोलारस थाना नगर निरीक्षक आलोक सिंह भदोरिया, पुलिस स्टाफ एवं आम नागरिकों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण किया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077






