Breaking Ticker

संजय खेमरिया भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला प्रवक्ता नियुक्त


शिवपुरी। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष आजाद रामेश्वर सोलंकी ने संगठन को मजबूती प्रदान के लिए संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शिवपुरी के तेज तर्रार अम्बेडकरवादी युवा नेता संजय खेमरिया को संगठन में जिला प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वह अपनी पूरी क्षमता और लगन से संगठन के संविधान अनुसार मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे।  अपनी नियुक्ति पर श्री खैमरिया ने जिलाध्यक्ष श्री सोलंकी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूं कि संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है वह उसे कभी भी टूटने नहीं देंगे और हमेशा उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। श्री खेमरिया के जिला प्रवक्त नियुक्त होने पर संगठन के पदाधिकारियों सहित उनके ईष्ट मित्रों ने उन्हें बधाईयां प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit