Breaking Ticker

सभी लोग पांच-पांच पौधे अवश्य लगाए- प्रियंका बुनकर



महिला बाल विकास विभाग ने अंकुर कार्यक्रम के तहत किया वृक्षारोपण

शिवपुरी- महिला बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रियंका बुनकर ने आज अंकुर कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी केंद्र आवास डेरा पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। आंगनवाड़ी केंद्र आवास डेरा पर दर्जन भर से अधिक पौधरोपण हुआ। उनमें सहजन, मीठा नीम, शीशम, आम व नीम के पौधों को लगाया गया।

परियोजना अधिकारी श्रीमती बुनकर ने कहा कि सभी लोगों को पांच-पांच पौधे लगाना चाहिए, जिससे हमें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है यह पौधे जब वृक्ष बनेंगे मानव जाति के लिए जीवनदायिनी साबित होंगे। उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों से भी आग्रह किया कि अपने अपने खेतों व घरों पर अवश्य ही पांच-पांच पौधे लगाएं व एक-दो  साल तक उनकी अच्छी तरह से देखभाल भी करें। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सुपरवाइजर भारती शर्मा, कार्यकर्ता गायत्री यादव, अहिल्या, केश कली, निशा, रामवती, नीलम, किरण व सहायिका मालती, मीना, गीता, कपूरी, राजवती, त्रिवेणी उपस्थित थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit