सेवानिवृत्त होने पर परिसर में रोपे 35 पौधे रोपकर किया पर्यावरण बचाओ का संदेश
विदाई समारोह के दौरान 35 वर्ष तक सेवा देने वाली एएनएम रामदुलारी हुई भावुक
शिवपुरी। जिला शिवपुरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसौद में कार्यरत रही एएनएम रामदुलारी शर्मा ने कठिन परिश्रम व ईमानदारी से विभाग की सेवा की। उन्होंने 29 बर्ष नरवर स्वास्थ्य केंद्र और सिरसौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 बर्ष सेवा दी है, वहीं कोरोना महामारी में भी आपने परिवार को छोड़ ईमानदारी की कई मिसाल कायम की। उन्होंने महामारी के दौरान ब्लाक में सर्वप्रथम टीकाकरण अभियान मे वैक्सीनेशन कर बरौदी गांवों को मुक्त किराया था। एएनएम शर्मा के कार्यकाल दौरान उन्होंने दर्जनों गांवों अधिकारियों संग अपनी सेवाएं दी और सभी ने उनकी प्रशंसा की। उनके पूरे कार्यकाल में उन्होंने विभाग में भ्रष्टाचार को पनप नहीं दिया और यही वजह थी कि सभी अधिकारी उनकी सेवाओं से खुश रहे। विदाई समारोह के अवसर उनके साथीगण कर्मचारी उनके गले लगे तो सभी के आंखों से आंसू छलक गए। सेवानिवृत्त होने एएनएम शर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 35 पौधारोपण कर पर्यावरण बचाओ पौधा लगाओ का संदेश भी दिया। विदाई समारोह में बीएमओ डॉ. बीके रावत , देवेन्द्र खरे,डा संतकुमार शर्मा,डा नीलेश श्रीवास्तव, भरत सिंह , एएनएम संगीता साहू , भगवती कोली , स्टाफ नर्स,चंपा रघुवंशी, शारदा लोधी , भगवंती बरखडे, प्रभा यादव , महेंद्र बथाम, ज्योतिरादित्य पाठक, आशीष कोली सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।







