Breaking Ticker

केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे के सख्त निर्देश, मुझे शहर में गंदगी नहीं दिखना चाहिए, नपा अमला दिखे ड्रेस में


शहरवासियों के हित में केबिनेट मंत्री ने लिया शहर की व्यवस्थाओं का जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिया अल्टीमेट, ....अन्यथा होगी कार्यवाही

शिवपुरी-मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी भ्रमण पर हैं। शहर की व्यवस्थाओं को लेकर आज उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने साफ -सफाई को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शहर में गंदगी नहीं दिखना चाहिये। शहर की व्यवस्था ठीक नहीं होगी तो संबंधित पर कार्यवाही की जाएगी। आज शिवपुरी नगरपालिका के नए सीएमओ ने भी जॉइन कर लिया है। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सीएमओ को शहर की व्यवस्थाओ में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि नगरपालिका का अमला ड्रेस में दिखना चाहिये। अधिकारी शहर में भ्रमण करें और इस दौरान जो सफाईकर्मी अनुपस्थित मिलेंगे उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

कचरा गाड़ी में ही डालें कचरा

घरों से कचरा एकत्रित करने के लिए कचरा गाड़ी सभी वार्डो में जाती हैं। सभी शहरवासी कचरा गाड़ी में ही कचरा डालें। अपने घरों के आसपास कचरा न फैलाएं। अपने शहर को गंदा न करें। शहर को साफ स्वच्छ रखने में सभी शहरवासियों की भूमिका जरूरी है। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने यह भी कहा कि अधिकारी भी ध्यान दें। कॉलोनियों में जहां कही मलवा पड़ा है उसे साफ  करायें।

मंत्री ने कहा सेक्टरवार सर्वे करें और लोगों की समस्या निराकरण के लिए बनाऐं कंट्रोल रूम 

कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पेयजल व्यवस्था को लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सेक्टरवार सर्वे करें और पेयजल स्त्रोत को ठीक करें। पीएचई विभाग के ईई ने बताया कि अभी क्लोरीनेशन का काम चल रहा है। टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है। सैंपलिंग की जा रही है और पेयजल स्त्रोत को चालू किया जा रहा है। इस पर मंत्री सिंधिया ने निर्देश देते हुए कहा कि सेक्टर बनाकर काम करे और सूचना भी जारी करें। जिससे लोगो को जानकारी होगी। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने निर्देश दिए हैं कि पीएचई द्वारा एक कंट्रोल रूम बनाकर उसका नंबर जारी किया जाए जिस पर लोग अपनी समस्या बता सकें और तत्काल समस्या का निराकरण किया जा सके इसप्रकार की व्यवस्था बनाएं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit