विकासखण्ड बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित
शिवपुरी। समेकित बाल संरक्षण योजना एवं किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु विकासखण्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन जनपद पंचायत नरवर के सभागार में किया गया।
समिति की बैठक में कोषाध्यक्ष के रूप में महिला एवं बाल विकास नरवर के परियोजना अधिकारी रविरमन पाराशर ने समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अन्य को बाल सरंक्षण समिति के गठन एवं उसके उद्देश्यों की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने समिति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर एवं वार्ड स्तर पर बाल संरक्षण समितियों का गठन किया गया है जो बच्चों की सुरक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करेंगी।
समिति के सचिव के रूप में जनपद पंचायत नरवर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एल.एन.पिप्पल द्वारा वर्तमान परिदृश्य में परिवारों एवं समाज को बच्चों की सुरक्षा हेतु सजग रहने की बात पर जोर दिया।
इसी क्रम में समिति तथा नरवर जनपद पंचायत के अध्यक्ष मुकेश खटीक द्वारा सरकार द्वारा बाल संरक्षण समितियों के गठन की आवश्यकता के बारे में उपस्थितजनों को अवगत कराया। समिति की बैठक के उपरांत महिला एवं बाल विकास विभाग नरवर द्वारा 'ÓअपराजिताÓÓ कार्यक्रम के तहत सुश्री भावना द्वारा आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण प्राप्त किशोरी बालिकाओं को प्रशिक्षण समाप्ति उपरांत प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम भी संपन्न किया गया। समिति की बैठक में प्रदीप शुक्ला, नितिन कुमार गुप्ता, अजय तिवारी, धर्मेन्द्र यादव, श्रीमती अर्चना महाजन, श्रीमती ऊषा नीलिमा वैश्य, श्रीमती कीर्ति वर्मा, श्रीमती निशा सिकरवार, श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, श्रीमती माधुरी तिवारी, श्रीमती शोभा अहिरवार, शंकर मौर्य, केदारीलाल आदिवासी तथा स्थानीय आंगनवाडी कार्यकर्ताएं उपस्थित रही।







