Breaking Ticker

शिवपुरी पब्लिक स्कूल करेरा में वार्षिक समारोह एवं स्पोर्ट्स डे धूमधाम से संपन्न


करैरा। शिवपुरी पब्लिक स्कूल करेरा में आज वार्षिक समारोह एवं स्पोर्ट्स डे का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। कक्षा 1 एवं 2 के नन्हे विद्यार्थियों द्वारा माँ पर आधारित गीत ने सभी को भावविभोर कर दिया, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

महात्मा गांधी के ऐतिहासिक दांडी मार्च (नमक सत्याग्रह) पर आधारित प्रस्तुति ने देशभक्ति की भावना जागृत की। वहीं “चक दे इंडिया” गीत पर किए गए योग प्रदर्शन ने बच्चों की शारीरिक और मानसिक सुदृढ़ता को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया।


शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेलकूद कार्यक्रमों के अंतर्गत फाइनल दौड़ एवं रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र जाटव, जनपद पंचायत अध्यक्ष करेरा ने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक एवं खेल प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल के छात्र भविष्य में करेरा एवं शिवपुरी जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा की तथा अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने की अपील की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के निदेशक अनिल ठाकुर ने अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit