सिंधिया ने स्वर्गीय कमरलाल कुशवाह के सरल, सेवाभावी और समाज के प्रति समर्पित जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा होते हैं। उन्होंने परिवार के सुनील कुशवाहा (डायरेक्टर शिक्षा भारती बाल निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल शिवपुरी) एवं सुधीर कुशवाह सहित अन्य परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर संवेदना प्रकट की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव, विधायक देवेंद्र जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कुशवाह परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।











