Breaking Ticker

भाजपा नगर मंडल ने उत्साह से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, घरों में फहराए झंडे



शिवपुरी। 6 दिसम्बर मंगलवार को देशभर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा सभी 80 बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सभी बूथों सहित कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में फल सहित मिठाई का वितरण करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष राजू बाथम, अशोक खंडेलवाल, भानु दुबे, कपिल जैन, संदीप भार्गव, अमित भार्गव, संजय गौतम, श्रीमती मंजुला, मथुरा प्रजापति, मुकेश बाथम मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का देते हुए कहा कि प्रदेश तथा देश में भाजपा द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसे जन-जन तक पहुंचाने तथा इसका लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने का कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाना है इससे लिए सतत रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने खून पसीने से सींचकर भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री जैमिनी ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा, अंत्योदय के सिद्धांत व मोदी जी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा निरंतर प्रयासरत है। इसके अलावा अन्य वक्ताओं द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजू बाथम, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, अशोक खंडेलवाल, भानु दुबे, केपी परमार कपिल जैन, संदीप भार्गव, अमित भार्गव, संजय गौतम, श्रीमती मंजुला, मथुरा प्रजापति, मुकेश बाथम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे। 

पुरानी शिवपुरी नगर मंडल ने 79 बूथों पर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

शिवपुरी। पूरे देश की भंाति शिवपुरी में जिले में भी मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर पुरानी शिवपुरी नगर मंडल अध्यक्ष केपी परमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा सभी 79 बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सभी बूथों सहित कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में फल सहित मिठाई का वितरण करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुरानी शिवपुरी नगर मंडल अध्यक्ष केपी परमार ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को विश्वास में लेकर, राष्ट, निर्माण के लिए काम कर रही है। हमें गर्व है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। अपने त्याग और परिश्रम से भाजपा रूपी छोटे से पौधे को आज सबसे बड़े राजनीतिक दल जैसा वटवृक्ष बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई तथा संस्थापक सदस्यों को कोटि-कोटि प्रणाम। इसके अलावा अन्य वक्ताओं द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, जिला उपाध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit