Breaking Ticker

भाजपा देश की सबसे शक्तिशाली पार्टी कार्यकर्ताओं की दम पर बनी है: हरिओम राठौर


शिवपुरी। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। वार्ड क्रमांक 20 एवं 26 कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व नगरमहामंत्री हरिओम राठौर बतासे वालों को आमंत्रित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में हरिओम राठौर सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा एक छोटे से पौधे रूपी भाजपा को वट वृक्ष बनाने वाले पितृ पुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्री राठौर द्वारा भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार की जन हितैषी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए विकास कार्यों के बारे में बताया। श्री राठौर ने कहा कि आज भाजपा देश में सबसे शक्तिशाली पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई तो वह कार्यकर्ताओं के दम पर ही है। सभी कार्यकर्ताओं के घरों पर भाजपा का झंडा फहराया गया। इस मौके पर वार्ड 20 के वार्ड प्रभारी रेखा गब्बर परिहार, विजय शर्मा बिंदास, अभयगिरी गोस्वामी, सहित वार्ड के दो दर्जन नागरिक मौजूद थे। वार्ड 26 में श्री राठौर द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को फूल पहनाकर, श्रीफल भेंटकर और पैर छूकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ अशोक अवस्थी धनु लाल सेन वीरेंद्र गौड़ सुरेंद्र गुप्ता विनोद भार्गव, सुरेंद्र रजक पूर्व पार्षद देवेंद्र गौड़ धर्मेंद्र कुशवाहा आशीष रजक लालासैन नैन सेन अनुज कुशवाह दिनेशकेवट उमेश रजक बिट्टू गौरव रजक राहुल रजक धिरजकुशवाह गौरव कुशवाह रितीक रजक देव रजक अनुज गौड़ आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit