Breaking Ticker

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी पिछोर की बड़ी कार्यवाही : आधा दर्जन प्रकरण दर्ज, डेढ़ लाख कीमत की शराब सहित सामग्री जब्त

शिवपुरी। पिछोर क्षेत्र में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसने वाले पिछोर वृत्त प्रभारी अनिरूद्ध खानवलकर ने एक और कार्यवाही को अंजाम देते हुए आधा दर्जन प्रकरण दर्ज किए हैं जिनमें डेढ़ लाख कीमत की अवैध शराब सहित सामग्री को जब्ती में लिया है। उक्त कार्यवाही कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी. के निर्देशन पर लॉकडाउन अवधि में शराब माफियाओं के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अंजाम दिया गया है।

जानकारी के अनुसार जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही के अभियान के तहत गुरूवार को पिछोर में  मदिरा का अवैध मदिरा का निर्माण एवं विक्रय की सूचना अनिरुद्ध खानवलकर आबकारी उप निरीक्षक वृत्त पिछोर को मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई। इसी सूचना के आधार पर श्री खानवलकर आबकारी दल के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश दी। इस दौरान 150 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 12 ड्रमों में 2400 लीटर गुड लहॉन एवं एक लोहे की बड़ी मशीन बरामद की और आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1) के अंतर्गत 06 प्रकरण कायम किये गये। जिनमें दीक्षा पत्नी आर्यन कंजर,  सुषमिता पत्नी प्रदीप कंजर, रजनी पत्नी सुदीप कंजर, नागो पत्नी आजाद कंजर के विरूद्ध पंजीबद्ध किये गये है। उक्त कार्यवाही के दौरान जप्तशुदा सामग्री का अनुमानित मूल्य 1 लाख 50 हजार रुपए आंका है। उपरोक्त कार्यवाही मे आबकारी उप निरीक्षक वृत्त प्रभारी  अनिरूद्ध खानवलकर व आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आरक्षकगण का सराहनीय सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit