शिवपुरी। शिवपुरी पब्लिक स्कूल द्वारा जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन करने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की गई है जिसके तहत हाल ही में घोषित हुए वर्ष 2019-20 के दसवी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में ऐसे छात्र-छात्रा जिन्होंने 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, के लिए बेहद ही खास योजना तैयार की गई है। इसके तहत यह सभी जो एसपीएस में प्रवेश लेना चाहते हैं उन्हें पूरी तरह से नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के अलावा पढ़ाई की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए भी एक अन्य दायरा बनाया गया है जिसके अंतर्गत यदि छात्र-छात्रा अपनी फरफॉर्मेंस बरकरार रखते हैं तो उससे तब तक ट्यूशन फीस भी नहीं ली जाएगी। एसपीएस गु्रप डायरेक्टर अशोक ठाकुर ने प्रतिभाओं के लिए निश्चित रूप से खुशखबरी वाला निर्णय लेकर सराहनीय कदम उठाया है। यहां बता दें कि इससे पूर्व एसपीएस द्वारा अपनी ऑनलाइन स्टडी की फीस में भी भारी कटौती कर अभिभावकों को राहत दी गई है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







