Breaking Ticker

13 वर्षीय बालिका के बाल विवाह की सूचना,टीम के पहुंचने से पहले ही भागा परिवार

घर के बाहर मिला मंडप मिला, टीम ने बनाया पंचनामा, होगा मामला दर्ज
शिवपुरी/पिछोर। चाइल्ड लाइन 1098 पर संकट मोचन कालोनी पिछोर निवासी केवट समाज में 13 वर्षीय बालिका के बाल विवाह की सूचना मिली। चाइल्ड लाइन के द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल एवं बाल कल्याण समिति को जानकारी दी गई। सूचना पर कार्यवाही के लिये परियोजना अधिकारी अरविंद तिवारी,पर्यवेक्षक प्रमिलेश शर्मा को भेज गया।
         बुधवार सुबह 11 बजे जब टीम मौके पर पहुंची तो घर पर ताला लगा हुआ पाया गया। घर के बाहर एक छोटा सा मंडप मिला जिसे देखकर बाल विवाह होना प्रमाणित हुआ। आसपास के लोगों के कथन लिये गए। पंचनामा बनाया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता मांझी के रिकार्ड अनुसार बालिका की उम्र 15 वर्ष है।
        शाम को 5 बजे टीम फिर मौके पर पहुंची तो घर पर बालिका की मां मौजूद थी। उसने बताया कि मजदूरी करने जाते तो लड़की अकेली रह जाती थी,समय खराब है इसलिये उसका विवाह कर दिया। परियोजना अधिकारी अरविंद तिवारी ने बताया कि बालिका का बाल विवाह उसकी मां ,रिस्तेदारों एवं परिजनों ने कर दिया है। हम बाल विवाह में सहयोगियों की जानकारी जुटा रहे है। गुरुवार को दोषियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कराएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit