Breaking Ticker

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पोहरी जनपद पंचायत में जनसमस्या निवारण शिविर लगाया

समस्या निराकरण के लिए गाजीगढ़ पहुंची आपकी सरकार आपके द्वार
शिविर में आए 289 आवेदन

शिवपुरी। आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पोहरी जनपद पंचायत में जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया। शनिवार को पोहरी के ग्राम गाजीगढ़ में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। शिविर में विभिन्न विभागों के कुल 289 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में जिन आवेदनों का निराकरण नही हो सका उनके लिए समय सीमा निर्धारित कर समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा, ग्राम सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा, एसडीएम पोहरी सुश्री पल्लवी वैद्य और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

सरकार वचन पत्र के वादों को पूरा कर रही है: विधायक
विधायक सुरेश राठखेड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार वचन पत्र में किये गए वादों को पूरा कर रही है। जिन किसानों का ऋण माफ होना शेष था अब दूसरे चरण में उनका ऋण माफ करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा कि कल्याणी पेंशन और कन्या विवाह योजना और कन्या विवाह योजना की राशि भी बढाई गयी है।

युवा अपनी स्थिति को बेहतर बनाने के प्रयास करें: कलेक्टर
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने शिविर के दौरान उपस्थित युवाओं से कहा कि युवा अपनी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करें। शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भरपूर लाभ लें। यदि किसी के पास जमीन है तो यह सोचे कि इसका भरपूर उपयोग कैसे किया जा सकता है और उत्पादकता को किस प्रकार बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए शासन की योजनाओं का लाभ लें।

ग्रामीगणजन उठाएं लाभ: एचपी वर्मा
कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा ने ग्राम वासियों से कहा कि आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामवासियों की समस्या का निराकरण उन्हीं के द्वार पर पहुंचकर किया जा रहा है। उन्होंने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया और ग्रामीण जनों को इस अवसर का लाभ लेने को कहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit