Breaking Ticker

जिला पंचायत CEO एच.पी.वर्मा ने दुलारा की गौशाला और भटनावर के स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

शिवपुरी। जनसमस्या निवारण शिविर से पहले अधिकारियों ने ग्राम भटनावर का भ्रमण किया। गांव की शासकीय संस्थाओं में व्यवस्थाएं देखी और विकासखण्ड स्तर पर तथा संस्थाओं में काम करने वाले शासकीय अमले को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने गांव में घूमकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। जनसमस्या निवारण शिविर के लिए अधिकारी सुबह पोलोग्राउण्ड से एक साथ बस से रवाना हुए और चयनित ग्राम में पहुंचकर भ्रमण किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा ने अधिकारियों ने ग्राम दुलारा की गौशाला और भटनावर के स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और मरीजों से चर्चा की। शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और स्कूल के छात्र-छात्राओं से उनके पाठ्यक्रम के विषय में चर्चा की। गणित के कुछ सवाल पूछे और जिन छात्र-छात्राओं ने सही जवाब दिए, उन्हें चॉकलेट देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit