शिवपुरी। शहर के मध्य मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला के नीचे स्थित गुढ़ा वाले बाबा दरबार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्नकूट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयोजक व बाबा की सवारी महेश कुमार गोयल, सोनू गोयल, टिंकल गोयल व राकेश गोयल परिवार द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष बाबा के आर्शीवाद से बाबा के दरबार में किया जाता है। जिसमें दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु व स्थानीय लोग अपनी मन्नतें बाबा के दरबार में आकर आर्शीवाद लेते है और अपनी मन्नत पूर्ण होने के बाद बाबा के दरबार में श्रद्धास्वरूप अपना भक्तिभाव प्रकट करते है। यहां गुढ़ाल वाले बाबा दरबार में बाबा का दरबार सजता है जिसमें घर-परिवार, सुख-संपत्ति-दाम्पत्य जीवन आदि से संबंधित समस्याऐं आती है और वह समस्याऐं बाबा के आर्शीवाद से पूर्ण होकर श्रद्धालुओं पर कृपा बनी रहती है। यही कारण है कि बाबा के दरबार में आकर ढोक लगाने, प्रसाद चढ़ाने और बाबा के दरबार में आयोजित अन्नकूट प्रसादी में धर्मावलंबी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







