शिवपुरी। उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेण्डर के अनुसार शासकीय महाविद्यालय पोहरी द्वारा बुधवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पोहरी एसडीओपी राकेश व्यास एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भूतपूर्व प्राचार्य प्रो. वीके पाण्डेय उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक संचालन खेल अधिकारी एवं प्राचार्य प्रो. जीएस गिल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला पीजी कॉलेज शिवपुरी की टीम ने जीता।
प्रतियोगिता का प्रारंभ में मुख्य अतिथि पोहरी एसडीओपी राकेश व्यास द्वारा खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद पोहरी एवं करैरा महाविद्यालय की टीमों के बीच टॉस कराया। करैरा महाविद्यालय की टीम ने न केवल टॉस जीता, बल्कि अंत में विजयश्री भी हासिल की। फायनल मुकाबला करैरा महाविद्यालय व पीजी कॉलेज शिवपुरी की टीमों के बीच खेला गया जिसे पीजी कॉलेज शिवपुरी की टीम ने जीता। प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका राजेन्द्र मांझी एवं हीरा खेल अधिकारी शिवपुरी द्वारा निभाई जबकि करैरा से डॉ. दिलीप सिंह तोमर टीम कोच, डॉ. हरीश अम्ब टीम मैनेजर पीजी कॉलेज शिवपुरी, डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा टीम कोच पोहरी का सराहनीय योगदान रहा। जिला स्तरीय चयन समिति में डॉ. एमएस हिण्डोलिया, डॉ. सचिन गौरी, सतीश कुशवाह, डॉ. धमेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र मांझी पोहरी पीईटी उत्कृष्ट उमावि पोहरी शामिल रहे जिनके द्वारा जिला स्तरीय कबड्डी टीम का गठन किया गया। पूरी प्रतियोगिता के दौरान शिवपुरी महाविद्यालय के छात्र अमन यादव, पोहरी के रविन्द्र धाकड़, मलखान, अरविंद जाटव एवं महाविद्यालय करैरा के छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता के अंत में एसडीओपी पोहरी द्वारा विजेता टीम को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। खिलाडिय़ों के लिए स्वल्पहार की व्यवस्था महाविद्यालय पोहरी की ओर से की गई। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय पोहरी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।