शिवपुरी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के आशीर्वाद से अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष योगेश करारे ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए मानसिंह फौजी प्रदेश महासचिव एवं प्रदीप लोधी प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस की अनुशंसा पर जितेंद्र जाटव को जिला उपाध्यक्ष और विनोद लिधोरिया को जिला महामंत्री बनाया गया है। जितेन्द्र जाटव एवं विनोद लिधोरिया द्वारा अपने वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए अपने जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निभाने एवं पार्टी के हित में कार्य करने का आश्वासन दिया। मानसिंह फौजी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री जाटव एवं श्री लिधोरिया को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं इष्ट मित्रों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







