Breaking Ticker

मंडल अध्यक्ष का दायित्व सबसे महत्वपूर्ण: जसवंत हाडा

मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन पार्टी की गाइड-लाइन के अनुसार ही होगा: सुशील रघुवंशी
केदार सिंह गोलिया 7999366077
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्ष की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। मंडल अध्यक्ष को ही प्रदेश व जिले से मिले कार्यों को संपन्न कराना होता है। ऐसे में हमें मंडल अध्यक्ष का चुनाव करते समय यह देखना होगा कि जिसके नाम का हम सुझाव दे रहे हैं वह इस पद का उचित क्रियान्वयन करने में सक्षम है या नहीं।
यह बात भाजपा के जिला निर्वाचन अधिकारी जशवंत हाडा ने शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के तीनो मंडल की निर्वाचन बैठक के दौरान कही।
 मंडल निर्वाचन बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी जसवंत हाडा  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र बिरथरे, धैर्य वर्धन शर्मा अजीत जैन पूर्व विधायक माखनलाल राठौर प्रहलाद भारती जिला सह निर्वाचन अधिकारी राजू बाथम भाजपा जिला अध्यक्ष  सुशील रघुवंशी मंडल अध्यक्ष भानु दुबे दिनेश रावत केरन लोधी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के बताया कि जिले में इस बार 1546 बूथ अध्यक्ष पदों पर सफलतापूर्वक निर्वाचन होने के बाद अब पांच विधानसभा क्षेत्र में 22 मंडल अध्यक्ष का चयन किया जाएगा है। पहले जिले में 15 मंडल थे कार्य विस्तार की दृष्टि से अब इनकी संख्या 22 हो गई है। इस अवसर पर उन्होंने कहा मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन पार्टी की गाइड-लाइन के अनुसार ही होगा। यह पद संगठन की दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। ऐसे में हमें सर्वसम्मति से ऐसा नाम तय करना चाहिए जो पद की जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर सके। जिला सह निर्वाचन अधिकारी राजू बाथम ने कहा कि हम एक पार्टी को चलाने वाले लोग नहीं है बल्कि हम पार्टी रूपी परिवार चलाने वाले लोग है, क्योंकि हमारे यहां वंशवाद के रूप में पार्टी नहीं चलती। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप रिझारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत जैन, विधायक प्रतिनिधि संजय गौतम, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश राठौर, नगर महामंत्री हरिओम राठौर, नगर मंत्री विपुल जैमिनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष धनपाल यादव, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, विधायक प्रतिनिधि योगेश महाराज, युवा मोर्चा महामंत्री संजय कुशवाह, पार्षद विजय खन्ना, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जयदीप कुशवाह सहित मंडल पदाधिकारी जिला पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष सैकड़ों सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बॉक्स
परिवार का विस्तार ही पार्टी के बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि: प्रहलाद भारती
मंडल निर्वाचन अधिकारी प्रहलाद भारती ने कहा कि हमारे पास सरकार के काम और नेतृत्व की लोकप्रियता के कारण अनुकूल माहौल है। जिसके कारण सदस्यता का लक्ष्य हम पूरा कर चुके है। उन्होंने कहा कि संगठन मनीषियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर भारतीय जनता पार्टी परिवार को खड़ा किया है। सदस्यता अभियान के लक्ष्य से बढ़कर सदस्यता उन संगठन मनीषियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit