Breaking Ticker

भाजपा निर्वाचन अधिकारी के रूप में रिझारी ने ली कार्यकर्ताओं की रायशुमारी

शिवपुरी। विगत वर्ष हुऐ मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के गिरते ग्राफ को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का प्रवाह करने हेतु कार्यकर्ताओं का पुनर्गठन किया जा रहा है। इसके अनुसार मंडल अध्यक्षों का पुन: निर्वाचन कर कार्यकारिणी के द्वारा चुनाव कर उन्हें मंडल की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक को जिले से भाजपा निर्वाचन अधिकारी के रूप में पधारे रामस्वरूप रिझारी एवं मनीष अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय खोड़ पर मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी 89 पोलिंग वूथो से आऐ हुए कार्यकर्ताओं की आम सहमति चाही गई। जिसके चलते पूर्व मंडल अध्यक्ष केरन सिंह लोधी के द्वारा एक बात रखी गई की यह विधानसभा श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया महाराज साहब की है जिसके चलते सभी सही निर्णय लेने का प्रथम अधिकार सिर्फ और सिर्फ महाराज साहब को ही है। इसीलिए मेरा निवेदन है की मंडल का चुनाव ना कराते हुए महाराज का निर्णय सर्वोपरि रखकर मंडल अध्यक्ष चुना जाना ही सही होगा। केरन सिंह लोधी की इस बात का सभी कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया और इसी के साथ एक प्रस्ताव पास किया गया। इस प्रस्ताव में सभी बूथ अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के विवेक पर मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने की बात का समर्थन किया और। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि हमारी माननीय विधायक जो भी निर्णय लेगी वह सभी को मान्य होगा । इस बैठक की अध्यक्षता रामस्वरूप रावत एवं मनीष अग्रवाल द्वारा की गई जिसमें भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में केरन सिंह लोधी राहुल भार्गव सीताराम निगोती नवीनभार्गव सीताराम जाटव दिनेश निगोत मनीष निगोदी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit