Breaking Ticker

शिवपुरी उत्तर और दक्षिण में मंडल अध्यक्ष पदों के हैं अनेक दावेदार, उत्तर में कपिल, विपुल तो दक्षिण में गिर्राज के नाम आए सामने

शिवपुरी। शिवपुरी उत्तर और शिवपुरी दक्षिण भाजपा मंडल अध्यक्षों के पदों के लिए पार्टी में अनेक दावेदार हैं और 40 साल से अधिक के पार्टी कार्यकर्ता भी इस पद के लिए अपनी इच्छा व्यक्त कर रहे हैं। जहां तक शिवपुरी उत्तर मंडल का सवाल है तो इस मंडल से सबसे प्रबल दावेदार कपिल जैन पत्ते वाले माने जा रहे हैं। श्री जैन यशोधरा राजे सिंधिया के भी विश्वास पात्र माने जाते हैं और पार्टी गाइडलाइन के अनुसार वह मंडल अध्यक्ष के लिए निर्धारित आयु सीमा में आते हैं। कपिल जैन संपन्न परिवार से हैं और अधिसंख्यक पार्टी कार्यकर्ता भी उनके नाम पर सहमत है। संगठन चलाने के लिए जिस धन बल की आवश्यकता होती है उसमें भी वह पीछे नहीं है। इस मंडल से अध्यक्ष पद के दूसरे दावेदार विपुल जैमिनी हैं जो यशोधरा राजे सिंधिया के खास संजय गौतम के नजदीकी हैं और सूत्र बताते हैं कि श्री गौतम ने ही उनका नाम आगे बढ़ाया है। इसी मंडल से वर्तमान नगर अध्यक्ष भानु दुबे भी हैं, लेकिन श्री दुबे ने मंडल अध्यक्ष बनने के लिए अपनी अनिच्छा व्यक्त कर दी है। शिवपुरी दक्षिण मंडल के लिए दावेदारों की लंबी कतार है जिनमें प्रमुख रूप से गिर्राज शर्मा का नाम आता है, जो वर्तमान में युवा मोर्चा में नगर मंडल अध्यक्ष है, जो तन, मन, धन से पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता के रूप जाने जाते हैं। खासबात यह है श्री शर्मा अपने काम के बलबूते पर अपना वर्चस्व खड़ा करने वाले एकमात्र युवा चेहरे के रूप में नजर आ रहे हैं, जो हमेशा पार्टी की गाइड लाइन को फॉलो करने में विश्वास रखते हैं। वहीं केपी परमार, अभिषेक शर्मा बट्टे, सौरभ बिरथरे और रत्नेश जैन डिंपल के नाम भी लिए जा रहे हैं। इनमें केपी सिंह नगर अध्यक्ष भानू दुबे के नजदीकी हैं।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के संगठन चुनाव के क्रम में आज शिवपुरी जिले में मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए विभिन्न मंडलों की बैठकें आयोजित की गईं, जहां तक शिवपुरी जिले में पार्टी संगठन की दृष्टि से मंडलों का सवाल है उनकी संख्या इस चुनाव में 15 से बढ़ाकर 23 कर दी गई है अब 23 मंडलों का चुनाव होगा। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में 3 से बढ़ाकर 4 मंडल कर दिए गए हैं। शिवपुरी नगर में अब शिवपुरी उत्तर और शिवपुरी दक्षिण 2 मंडल होंगे। शिवपुरी उत्तर में वार्ड 1 से लेकर 7 और वार्ड 27 से लेकर 39 और शिवपुरी दक्षिण में वार्ड 8 से लेकर 26 तक शामिल हैं। दोनों मंडलों में बूथ अध्यक्षों की संख्या 158 है। जिनके मंडल अध्यक्ष पृथक पृथक रूप से होंगे। इसके अलावा शिवपुरी ग्रामीण और खोड़ मंडल भी शामिल हैं। मंडल अध्यक्षों के चुनाव में आज बूथ अध्यक्षों से निर्वाचन अधिकारी राय मशविरा करेंगे। भाजपा के सह जिला निर्वाचन अधिकारी राजू बाथम ने बताया कि राय मशविरा करने के बाद प्रत्येक मंडल से तीन तीन नामों का पैनल पार्टी को भोपाल भेजा जाएगा और इसके बाद मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा भोपाल से होगी।

पार्टी गाइडलाइन 35 से 40 के पार्टी कार्यकर्ता ही बनेंगे अध्यक्ष
बताया जाता है कि भाजपा ने गाइडलाइन तय की है कि मंडल अध्यक्षों के लिए आयु सीमा 35 से 40 होगी। हालांकि पार्टी संविधान में इसे शामिल नहीं किया गया है, लेकिन यह सहमति बन गई है कि युवाओं को ही संगठन की बागडोर सौंपी जाएगी। भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत ने स्पष्ट किया है कि यदि संभव हो तो इसी आयु वर्ग के कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाया जाए। लेकिन सक्षम कार्यकर्ता न मिलने पर पार्टी इस नियम में कुछ छूट प्रदान कर सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit