Breaking Ticker

कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त

दिनारा। दिनारा पुलिस ने रविवार शाम को एक कार से 100 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरप्तार किया आरोपियों दुबारा उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश में कच्ची शराब शराब खपाने का काम किया जा रहा था जिसे पुलिस ने दिनारा थाना क्षेत्र के कुचलौंन तिराहे से गिरप्तार कर लिया गया दिनारा थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर ने बताया कि  मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर कुचलोन तिराहा मन्दिर के पास चैकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की तभी चैकिंग के दौरान एक गाडी को रोककर तलाशी लेने पर गाडी के पीछे डिक्की में प्लास्टिक की चार वोरियों में पांच पांच लीटर की पन्नियों में 100लीटर हाथ भट्टी की वनी कच्ची शराब वरामद की गई। तव दिनारा थाना प्रभारी ने गाडी में मौजूद दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर और गाडी को जिसका नम्वर यू पी 93 एन 0072है जब्त कर दोनों लोगों पर जिनमे से एक विशाल यादव पुत्र अशोक यादव उम्र 24वर्ष एवं दूसरा अशोक कुशवाह पुत्र हाकिम सिंह कुशवाह उम्र 26 को आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्य वाही में दिनारा थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर, एएस आई विनोद गौतम, दीवान ताराचन्द सागर, आरक्षक धर्मेन्द्र लोधी, आरक्षक रमाशंकर मांझी, आरक्षक दीपेन्द्र गुर्जर, आरक्षक दीपक शर्मा, एवं सैनिक धर्मपाल का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit