Breaking Ticker

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस

शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर को शिवपुरी पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में मनाया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चंदेल सहित अन्य पुलिस बल ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें सलामी दी गई। पुलिस स्मृति दिवस के महत्व के बारे पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि पुलिस स्मृति दिवस सीआरपीएफ की बहादुरी का एक हिस्सा है। आज से 60 वर्ष पहले 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख में तीसरी बटालियन की एक कम्पनी को भारत तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिये लद्दाख में ''हाट स्प्रिंग'' में तैनात किया गया था। कम्पनी को टुकड़ियों में बांटकर चैकसी करने को कहा गया जब बल के 21 जवानों का गस्ती दल हाट स्प्रिंग में गस्त कर रहा था तभी चीनी फौज के एक बहुत बडे दस्ते ने इस गस्ती टुकडी पर घात लगाकर आक्रमण कर दिया, तब बल के मात्र 21 जवानों ने आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया। मातृभूमि की रक्षा के लिये लडते हुये 10 सूरवीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। 
श्री चंंदेल ने कहा कि आम जनता को पुलिस स्मृति दिवस के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान करने जिससे जनता में सेनिकों के प्रति सम्मान व समर्पण के भाव पनपें। जिससे सैनिकों का मनोबल ऊंचा रहे। इस उद्देश्य से प्रतिवर्ष पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। देश की एकता, अखंडता, आन,बान और शान को बनाये रखने के लिए इन कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा अपने प्राणों की आहुति देकर उत्कृष्ट कर्तव्य परायणता का प्रदर्शन किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश राजेश सिंह चंदेल के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर, रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, असिस्टेंस कमाण्डेण्ट 18 बटा. प्रवीण कुमार परिहार, थाना प्रभारी अजाक निरी. एचएल प्रजापति, प्रभारी रेडियो निरी. एसएस श्रीवास्तव, प्रभारी पुलिस कण्ट्रोल रूम उनि. विजेन्द्र राजपूत सूबे. अरूण प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन व थानों से परेड हेतु आये पुलिस स्टाफ द्वारा शहीदों को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit