Breaking Ticker

पार्टी की गाइड लाइन: अब युवाओं के हाथों में जाएगी भाजपा में जिले और मंडल की कमान

भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवंशी बदले जाएंगे, कई मंडल अध्यक्ष भी होंगे बाहर
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनाव के लिए अपनी जो गाइडलाइन जारी की है उसका यदि ठीक ढंग से क्रियान्वयन हुआ तो भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी का हटना तय है। इसके साथ ही 80 प्रतिशत से अधिक मंडल अध्यक्ष भी बदले जाएंगे। नई गाइडलाइन के अनुसार युवाओं को कमान सौंपी जाएगी। मंडल अध्यक्ष  35 साल तक के कार्यकर्ता को और जिलाध्यक्ष 50 साल से कम आयु के कार्यकर्ता को बनाया जाएगा। इसके  साथ ही युवाओं में संगठन की बागडोर किसे सौंपी जाए इसकी खोजबीन शुरू हो गई है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा ने ऐसा फार्मूला तैयार किया है जिससे 50 से 60 उम्र वाले खुद ही संगठन में पदों की दौड़ से बाहर हो जाएंगे। पार्टी अब नई टीम तैयार कर रही है जिसमें युवाओं को महत्व दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में युवाओं की भूमिका अहम रही थी। इसे देखते  हुए पार्टी ने संगठन चुनाव में युवा वर्ग को महत्व देने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार पार्टी आंतरिक सर्वे करा रही है। इस रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि प्रदेश के सभी जिलों में ऐसे जिलाध्यक्ष है जो 50 से 60 साल के बीच  है या इससे अधिक हैं। इसी  तरह 980 मंडलों में भी ज्यादातर  अध्यक्ष पुरानी पीढ़ी के हैं। नवम्बर में  होने वाले संगठन चुनाव में इनके स्थान पर युवाओं को स्थान दिया जाएगा। इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सोच बताई जाती है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय  ने मीडिया से चर्चा के दौरान पुष्टि करते हुए कहा कि भाजपा ने तय किया है कि मंडल अध्यक्ष 35 और जिलाध्यक्ष 45 से 50 साल के बीच के होंगे। पार्टी हर स्तर पर समयबद्ध पीढ़ीगत बदलाव तय करती है साथ ही उच्चतम ऊर्जा स्तर के साथ पार्टी के विचारों को विस्तार देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाती है। इससे  यह तय लग रहा है कि शिवपुरी जिले में भाजपा संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल होगा। जिलाध्यक्ष के साथ साथ 90 प्रतिशत से अधिक मंडल अध्यक्ष भी बदले जाएंगे। 

सांसद विधायकों के दबाव में दिए गए थे पद 
पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि पार्टी संगठन में सांसद और विधायकों के दबाव में पदों को बांटा गया। इनमें कई जिम्मेदार  तो ऐसे हैं जो पार्टी की विचारधारा को मानते तक नहीं है, लेकिन दबाव और सिफारिश के कारण उन्हें कमान सौंप दी गई है। इसलिए अब नए  सिरे से संगठन को तैयार किया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit