Breaking Ticker

जिपं सीईओ वर्मा ने बच्चों से सवाल पूछकर जाना पढ़ाई का स्तर

आपकी सरकार आपके द्वार के तहत ग्राम मानपुरा की संस्थाओं का
किया निरीक्षण
केदार सिंह गोलिया शिवपुरी। आपकी सरकार आपके द्वार आमजन की समस्या निराकरण का बेहतर माध्यम बन गया है। शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम ग्राम मानपुरा पहुंची। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा के साथ अन्य अधिकारियों ने विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाएं देखी। जहां कहीं व्यवस्थाओं में कमी पाई गई। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को सुधार करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बाल शिक्षा केन्द्र, छात्रावास एवं स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में भी सवाल किए। उन्होंने पंजीयन केन्द्र का निरीक्षण किया और क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी को निर्देश दिए है कि पंजीयन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्हें आवश्यक जानकारी दी जाए। किसानों को पंजीयन कराने के लिए प्रेरित करें।  

बस से रवाना हुए अधिकारी

आपकी सरकार आपके द्वार के तहत सभी जिला अधिकारी प्रात: 09 बजे बस से रवाना हुए। अधिकारियों ने जनसमस्या निवारण शिविर से पहले ग्राम मानपुरा का निरीक्षण किया। ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनी।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit