शिवपुरी। सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय में 32वीं अखिल भारतीय हैंडबॉल, फील्ड आर्चरी एवं थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 1000 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। यह खेल समारोह पाँच दिन तक चलने वाला है जिसका उदघाटन 19 अक्टूबर , शनिवार को प्रात: 09 बजे सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।
इस अखिल भारतीय खेल समारोह का उदघाटन यशोधरा राजे सिंधिया पूर्व केबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं विधायक शिवपुरी करेंगी तथा अध्यक्षता शिरोमणि दुबे प्रान्त अध्यक्ष सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश रहेंगे। यह बात विद्यालय के प्राचार्य पवन शर्मा एवं ज्ञानसिंह कौरव व्यवस्थापक ने संयुक्त रूप से प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कही साथ ही उन्होंने नगर के सभी गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में पधारने की अपील की है ।