शिवपुरी। आज देशभर में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा महापर्व पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में शहर की न्यू शिव कॉलोनी में स्थानीय बच्चों ने दशानन रावण का पुतला फूंक कर बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशियां मनाई। खासबात यह रही है कि बच्चोंं द्वारा रावण के मुख्य सिर के अलावा जो नौ सिर बनाए गए थे उन सिरों के चेहरों पर पाकिस्तान के आतंकियों के चेहरे चिपकाए गए थे जिन पर बकायदा उनके नाम भी लिखे गए। इस प्रकार पर से बच्चों ने रावण के साथ-साथ आतंकवादी रूपी बुराई का भी विरोध किया। रावण के पुतला दहन में होकम सिंह यादव, दिव्यांश जैमिनी, पंकज तोमर, करन सिंह, अनिल धाकड़, कुनाल सिंह, उदय रावत, छोटू धाकड़, कार्तिक शर्मा, विशाल रावत, अंकित धाकड़, कु. ऋतु, कु. मनु, धक्ष आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







