केदार सिंह गोलिया शिवपुरी। विगत 29 अगस्त को सूचनाकर्ता जगदीश बाल्मिक निवासी सतनवाड़ा ने एक अज्ञात व्यक्ति की लाश एबी रोड किनारे कांकर तालाब की पार पर पड़ी होने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना सतनवाड़ा ने मर्ग कायम कर जांच में लिया जांच के दौरान अज्ञात मृतक की पहचान मनोज पुत्र राम चरण पाल निवासी पाडऱ खेड़ा के रूप में हुई एवं मर्ग जांच पर से प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया पुलिस अधीक्षक महोदय राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर और एसडीओपी शिवपुरी शिव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में विवेचना की गई।
थाना प्रभारी सतनवाड़ा उनि आरआर तिवारी ने बताया कि विवेचना के दौरान कॉल डिटेल एवं साक्षियों के कथनों से यह तथ्य प्रकाश में आया कि मनोज पाल निवासी पाडऱखेड़ा को दिनांक 25.08.2019 को संदेही कमल किशोर धाकड़ निवासी पाडऱखेड़ा द्वारा शिवपुरी उसके घर से ट्रक पर ड्राइवरी करने बुलाया गया था। संदेही कमल किशोर पुत्र ब्रजमोहन धाकड़ उम्र 28 साल निवासी पाडऱखेड़ा को दिनांक 01.10.2019 को पूछताछ हेतु धौलागढ़ चैराहा से लाया गया एवं हिकमत अमली से पूछताछ की गयी तो संदेही ने अपना जुर्म स्वीकार कर बताया कि दिनांक 28.08.2019 को सतनवाड़ा में अंग्रेजी शराब की दुकान से दो अद्दी ली और कांकर तालाब के पास डिवाइडर की पट्टी पर बैठकर शराब पी और मनोज पाल को धक्का देकर डिवाइडर से सिर के भर रोड पर पटक दिया और पहले से छिपाकर रखी गई लकड़ी की पटली से मारपीट कर बेहोश होने पर तालाब की पार पर डालकर आ गया। बाद आरोपी कमल किशोर पुत्र ब्रजमोहन धाकड़ उम्र 28 साल निवासी पाडऱखेड़ा से घटना में प्रयुक्त लकड़ी की पटली जप्त की गई। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सतनवाड़ा उनि आरआर तिवारी, सउनि गजराज सिंह, सउनि संजय भगत, प्रधान आरक्षक बृजपाल सिंह, आरक्षक रवि कन्नौजी, आरक्षक अनिल कुमार, आरक्षक जितेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।