Breaking Ticker

सिफीनेट कॉलेज में मनाई गांधी जयंती, लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

शिवपुरी। शहर सहित जिलेभर में स्कूल, कालेजों में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसी क्रम में न्यू सिफीनेट कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अतिथियों सहित छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर महान आत्मा को याद किया, साथ ही उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। संचालक कपिल शर्मा ने कहा कि बच्चों को महात्मा गांधी के आदर्शो को जीवनपर्यंत पालन करना चाहिए। गांधी जी के प्रभावशाली व्यक्तित्व की गरिमा एवं उनकी विचारधारा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है। कॉलेज डायरेक्टर विपुल जैमिनी ने भी गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कविता, गीत व भाषण की प्रस्तुति दी। छात्रा युगांता जैमिनी ने अपने विचार व्यक्त किए। भगवत प्रसाद झा, अनिल सरैया, अखिलेश दुबे, कपिल शर्मा, रोहन प्रजापति, पवन झा, काजल राठौर, सुरभि काले सहित बड़ी संख्या छात्र एवं छात्राएं ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत बनाना है पॉलिथीन मुक्त भारत बनाना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit