Breaking Ticker

शिवपुरी से यशोधरानिष्ठ पहुंचे ग्वालियर छतरी, अम्मा महाराज को किया नमन, देखें झलकियां

कै. श्रीमंत अम्मा महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा नगर मंत्री विपुल जैमिनी।
केदार सिंह गोलिया, 7999366077
शिवपुरी। त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति कै. परम श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया अम्मा महाराज की जन्म शताब्दी ग्वालियर स्थित छतरी पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मनाई गई। इस मौके पर उनकी सुपुत्री राजस्थान की पूर्व विधायक वसुंधरा राजे सिंधिया एवं प्रदेश की लाड़ी नेता शिवपुरी विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता विपुल जैमिनी एवं गिर्राज शर्मा।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे जिन्होंने अम्मा महाराज के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजमाता विजया राजे सिंधिया जी सिद्धांतों के प्रति समर्पित, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से ओतप्रोत विदुषी जननायक थीं।
कै. श्रीमंत अम्मा महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे  एवं उनके पीछे खड़े विधायक प्रतिनिधि संजय गौतम एवं उनके पीछे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जयदीप कुशवाह
उन्होंने महलों के वैभव को छोड़कर जनता के न्याय के लिए संघर्ष का मार्ग स्वीकार किया और सड़कों पर उतरकर राजमाता से लोकमाता बन गईं। आज भाजपा विश्व में एक वटवृक्ष के समान है जो अम्मा महाराज की ही देन हैं। खासबात यह है के अम्मा महाराज के प्रति श्रद्धा रखने वाले एवं उनकी सुपुत्री प्रदेश की दिग्गज नेता यशोधरा राजे सिंधिया के खास माने जाने वाले शिवपुरी के भाजपा नेता भी उक्त कार्यक्रम में पहुंचे और अम्मा महाराज को शत्-शत् नमन किया।
कै. श्रीमंत अम्मा महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा।
इन नेताओं में भाजपा मंडल अध्यक्ष भानु दुबे, विधायक प्रतिनिधि संजय गौतम, विधायक प्रतिनिधि संजय गौतम, भाजपा नगर मंत्री विपुल जैमिनी, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, विधायक प्रतिनिधि योगेश शर्मा महाराज, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयदीप कुशवाह आदि शामिल रहे। 
कार्यक्रम के दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के पीछे चलते हुए गिर्राज शर्मा।

विधायक प्रतिनिधि योगेश शर्मा महाराज एवं विपुल जैमिनी कार्यक्रम के दौरान



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit