शिवपुरी। महाराज निषादराज समारोह समिति द्वारा बुधवार को माझी समाज की प्रमुख समस्या जातिगत आरक्षण को लेकर शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया जी को ज्ञापन समिति के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बाथम एवं स्थानीय समाजसेवी रामप्रसाद माझी के द्वारा दिया गया। जिसमें पिछड़ा वर्ग की अनुसूची 12 से मांझी जाति के पर्याय बाथम ढीमर भोई कहार केवट मल्लाह निषाद कश्यप को विलोपित करने के लिए के मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में महाराज निषादराज समारोह समिति के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बाथम सचिव श्रवण बाथम राजीव बाथम परसादी बाथम डॉक्टर रामप्रसाद डॉ कैलाश बाथम माझी दीपक माझी (उपाध्यक्ष युवा मोर्चा) लक्ष्मण माझी आनंद बाथम मुकेश बाथम अशोक बाथम देवेश माझी सतीश माझी रिंकू बाथम मनीराम बाथम प्रकाश बाथम मनोज बाथम सुरेंद्र बाथम महेश बाथम आशीष माझी राजेश बाथम जगदीश बाथम करन सिंह, माझी कमल सिंह केवट एवं समाज के जागरूक लोग शामिल रहे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







