श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम के तहत कमलागंज में आयोजित आरती में हुई शामिल हुई
शिवपुरी। मप्र शासन की पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के सुपुत्र अक्षय राजे भंसाली के पिता बनने के बाद स्वयं दादी बनी पूर्व केबिनेट मंत्री के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। यहां श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम के तहत अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान विधायक यशोधरा राजे सिंधिया कमलागंज में विराजमान में श्री तिरुपति गणेश जी के दर्शन किए और वहां आयोजित आरती कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान श्री गणेश महोत्सव समिति कमलागंज द्वारा विधायक यशोधरा राजे सिंधिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया व आरती पश्चात यशोधरा राजे सिंधिया के दादी बनने के उपलक्ष्य में उनका मुंह मीठा कराते हुए जन सामान्य में मिष्ठान वितरण किया गया। इसी प्रकार वह शहर के माधवचौक स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विराजमान किए गए भगवान श्रीगणेश की पूजा विधि एवं आरती कार्यक्रम में शामिल हुई। श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम पश्चात अंत में भाजपा कार्यालय पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बैठक की। इस मौके पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे, नगर मंत्री विपुल जैमिनी, वहीं युवा मोर्चा की ओर से जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, संजय कुशवाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेतागण उपस्थित रहे।







