Breaking Ticker

युवा मोर्चा नगर मंडल ने किया अन्नकूट प्रसादी का वितरण

शिवपुरी। अनंत चौदस के शुभअवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा द्वारा अपनी टीम के सहयोग से जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया। प्रसादी का यह कार्यक्रम शहर के हृदय स्थल माधवचौक चौराहे पर किया गया, जहां युवा मोर्चा द्वारा गणेश  चतुर्थी के अवसर पर गणपति बप्पा की आकर्षक प्रतिभा स्थापित की गई थी। प्रसादी वितरण का यह सिलसिला शाम 6 बजे से प्रारंभ हुआ जो देर रात्रि तक जारी रहा। इस दौरान गणपति बप्पा के भक्तों द्वारा गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के नारे लगा जा रहे थे। इस प्रसाद वितरण के कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, जिलामंत्री संजय कुशवाह, लव अग्रवाल, बंटी ओझा, प्रतीक शर्मा नानू, सागर यादव, राजा यादव, दीपक राठौर, आशीष सेठ, सोनू कुशवाह, आशीष सेन, राहुल खटीक, बिट्टू जाटव, दीपक कुशवाह सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit