Breaking Ticker

पर्यावरण संरक्षण के लिए पत्रकार अशोक अग्रवाल सम्मानित

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में अपनी मेहनत और लगन से शासकीय कार्यालयों और लाखों करोड़ों रुपये के सरकारी फंड पर भारी पडऩे वाले शिवपुरी के पत्रकार एवं समाजसेवी अशोक अग्रवाल को आज पर्यावरण संरक्षण में उनके विशेष योगदान के लिए उन्हें देर शाम आयोजित गणेश सांस्कृतिक समारोह में समारोह के आयोजक मण्डल ने पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल ने अशोक अग्रवाल को शॉल श्रीफल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उनको यह सम्मान शिवपुरी शहर में वीरान पड़ी सरकारी जमीन में मेहनत और लगन से जिले का सबसे सुंदर स्थान पटेल पार्क को अस्तित्व में लाकर उसे पर्यटकों के लिए घूमने के स्थान बनाकर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जो योगदान दिया गया है इसके लिए उन्हें उक्त सम्मान दिया गया है। ज्ञात हो कि अशोक अग्रवाल को पटेल पार्क के लिए बहुत सारे सम्मान मिल चुके हैं। इस अवशर पर अशोक अग्रवाल ने इस सम्मान के लिए पूरी आयोजक मण्डली विशेष रूप से ब्रज दुबे का ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit