शिवपुरी। मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष महेन्द्र शर्मा दिल्ली से लौटते हुए संभागीय बैठक में सम्मिलित होने हेतु ग्वालियर रुके। इस दौरान संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव अरविंद कुमार जैन ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिन बिंदुओं पर मंथन हुआ उनमें कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, कार्यालय सहायक का पद नाम देने, वर्दी प्रकरण को विभिन्न जिलों में निराकृत करवाने, अनुकंपा नियुक्ति, पदोन्नति, बेगार प्रथा को समाप्त करने आदि शामिल हैं। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष मिठ्ठन सिंह रावत, राजकुमार वर्मा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, जिले के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







