शिवपुरी। शहर के सेंट जोन्स पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर स्कूल संचालक रामलखन धाकड़ (गुरावल) ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि - शिक्षक ही समाज का मार्गदर्शन होता है जिसप्रकार मोमबत्ती स्वंय जलकर प्रकाश देती है उसी प्रकार शिक्षक संसार मे से अंधकार रूपी अज्ञान को स्वंय ज्ञान के द्वारा प्रकाशित करता है। इसप्रकार श्री धाकड़ ने डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन् जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि - डॉ.एस.राधाकृष्णन् ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा कार्य किया लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया इसलिए उनकी याद मे एवं उनके जन्म दिवस के रूप में हम शिक्षक दिवस मनाते है। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य श्रीमति सोनम वर्मा, उपप्रचार्य केशवसिंह धाकड़ एवं शिक्षक शिवदयाल वर्मा एवं शिक्षिका पूजा पटैल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। शिक्षक दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्यापीठ स्कूल के शिक्षक नन्दकिशोर धाकड़ एवं शिक्षक प्रेमनारायण भैया आदर्श प्रोहित, श्रीनाथ पचौरी के द्वारा सेंट जोन्स स्कूल के समस्त स्टॉक का तिलक कर एवं शील्ड़ के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के छात्रो ने भी सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मान किया गया। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य श्रीमति सोनम वर्मा, उपप्रचार्य केशवसिंह धाकड़, शिक्षक शिवदयाल वर्मा, पुष्पेन्द्र नामदेव,गिर्राज धाकड़,बंटी सर, शिक्षिका पूजा पटैल, रोशनी ओझा, ममता श्रीवास्तव, वैशाली श्रीवास्तव, श्वेता गोयल, लता धाकड़, श्वेता गुप्ता, सुरक्षा भदौरिया सालिनी धाकड़ एवं विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राऐं बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







