Breaking Ticker

रेडिऐन्ट ग्रुप में शिक्षक दिवस का हुआ भव्य आयोजन, विवेक श्रीवास्तव हुए सम्मानित

प्रतिभा निखारते हैं इसलिए याद रखे जाते हैं शिक्षक: आई.जी. पंवार
शिवपुरी। छात्रों की प्रतिभा निखारने का काम करते हैं शिक्षक इसलिए हमें वर्षों बाद भी अपने अपने गुरू याद रहते हैं व हम उनका सम्मान करते हैं। उक्त उद्गार आईजीपी सीआरपीएफ सीआईएटी शिवपुरी एम.सी. पंवार ने रेडिऐन्ट गु्रप द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। श्री पंवार ने मेहगीे होती शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जाहिर की। आपने द्रोणाचार्य एवं एकलब्य के उदाहरण पेश कर गुरु-शिष्य के बीच परस्पर संबंधों के महत्व को प्रतिपादित किया। 
आरम्भ में डा. राधाकष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रउज्जवलित किया गया व सरस्वती बंदना की गई। रेडिऐन्ट की प्राचार्य डा. खुशी खान एवं संचालक शाहिद खान ने मख्य अतिथि आई.जी श्री पंवार को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। अखलाक खान द्वारा संस्था की गतिधियों की जानकारी देते हुऐ स्वागत भाषण दिया गया। संचालन दीपिका शर्मा ने व आभार डा. खुशी खान ने व्यक्त किया।

विवेक श्रीवास्तव को दिया गया आदर्श शिक्षक का सम्मान
रेडिऐन्ट गु्रप शिवपुरी द्वारा वर्ष 2019 के आदर्श शिक्षक का सम्मान विवेक श्रीवास्तव को उनके द्वारा किये गए शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल,खेल-खेल में शिक्षा, रोलमॉडल, साइंस मॉडल, खुद करके सीखें आदि युक्तियों द्वारा सहज रुप से ज्ञान प्राप्त करने एवं शिक्षा के क्षैत्र में नवाचार करने के लिए दिया गया। ये सम्मान एक भब्य समारोह में मुख्य अतिथि आई.जी. एम.सी. पंवार ने प्रदान किया। विेवेक श्रीवास्तव के शासकीय कार्यों में व्यस्तता के कारण उनकी ओर से ये सम्मान अखलाक खान ने प्राप्त किया। न्यू रेडिऐन्ट के प्रशिक्षक कृष्णमुरारी शर्मा को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया

प्रभावी एकल अभिनय से दिया सामाजिक संदेश
महिला शिक्षा, बेटी पढाओ-बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, भ्रष्टाचार का अंत, सोशल मीडिया का युवाओं पर प्रभाव, वायुप्रदूषण, दहेज प्रथा पर रोक, भाई-चारा जैंसे विषयों पर छात्रों ने रोचक अभिनय के माध्यम से जन संदेश दिया। अभिनय देखकर दर्शक कभी भावुक हो रहे थे तो कभी प्रशन्न होकर तालियॉ बजा कर छात्र अभिनोताओं का उत्साहवर्धन करते रहे।

छात्रों का किया गया उन्मुखीकरण
रेडिऐन्ट व न्यू रेडिऐन्ट आईटीआई में नव प्रवेशित छात्रों का ओरिएंटेशन किया गया जिसमें प्राचार्य डा. खुशी खान ने संस्था के इतिहास एवं गतिधियों से अवगत कराया वहीं संचालक शाहिद खान ने संस्था के नियम, अनुशासन एवं अध्ययन से जुड़े पहलुओं पर जानकारी दी। प्रबंधक अखलाक खान ने रेडिऐन्ट में उपलब्ध लाइब्रेरी, आईटी लेब, वर्कशॉप, अकादमिक सुविधाऐ, रिजल्ट, प्लेसमेंट आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर सभी स्टाफ मेम्बर ने अपना परिचय दिया ताकि छात्र अपनी पढाई से संबंधित समस्या के समाधान के लिए उचित व्यक्ति से मिल सकें।

पुरस्कार पाकर खुश हुए छात्र
सामाजिक संदेश देने वाले अभिनय में प्रथम लकी शर्मा को, गु्रप डांस में पुरुषोत्तम यादव एवं विशाल यादव को व एकल नृत्य में प्रथम सौरभ रजक, द्वितीय स्थान पर मोनिका शाक्य रहीं जिन्हें संचालक शाहिद खान, प्राचार्य डा. खुशी खान, अखलाक खान ने पुरस्कार भेंट कर शुभकामनाऐं दी। सहभोज के साथ दिन भर चले इस भव्य समारोह का समापन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit